Ad image

भद्रकाली में मुनि की रेती पुलिस द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुनि की रेती, 27 अक्टूबर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मुनि की रेती पुलिस ने भद्रकाली में वाहन चालकों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार यह शिविर लगाया गया, जिसमें डॉ. मुकेश रावत और डॉ. गौरव भट्ट ने चालकों की स्लीप एपनिया, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों की जांच की।

शिविर में वाहन चालकों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे, चौकी प्रभारी आशीष शर्मा, जितेंद्र कुमार और मनोज ममगाईं समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और वाहन चालकों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!