Ad image

मनेरा स्टेडियम में मा. सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन: अंडर-14 वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 03 फरवरी 2026 । मनेरा स्टेडियम, उत्तरकाशी में आयोजित मा. सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यमुनोत्री विधानसभा द्वितीय एवं धनोल्टी विधानसभा तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-14 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में धनोल्टी विधानसभा ने प्रथम, पुरोला ने द्वितीय तथा टिहरी विधानसभा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में टिहरी विधानसभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतापनगर विधानसभा द्वितीय स्थान पर रही, जबकि पुरोला विधानसभा को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गंगोत्री एवं घनसाली विधानसभा के मध्य खेला गया, जिसमें गंगोत्री विधानसभा ने शानदार जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। घनसाली विधानसभा द्वितीय तथा धनोल्टी विधानसभा तृतीय स्थान पर रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशांत आर्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभासद महावीर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. अमित ममगई, जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी श्री पंकज तिवारी सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, प्रशिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न हों और भविष्य में अपनी प्रतिभा को और निखारते हुए जनपद, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।
समारोह के अंत में मा. सांसद ट्रॉफी की ऑल ओवर विनर विधानसभा यमुनोत्री को ₹02 लाख का चेक प्रदान किया गया, जिससे खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!