भव्य कार्यक्रम में संपन्न हुआ छात्रों का विदाई समारोह

रिपोर्ट @सोमवारी लाल सकलानी’निशांत’।
टिहरी गढ़वाल। श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चम्बा के कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने विद्यालय प्रधानाचार्य के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अपने संबोधन में कहा कि युगों से चली आ रही यह स्वस्थ परंपरा बरकरार रहनी चाहिए। शिक्षा के दौरान की मधुर स्मृतियों संजोए रखनी चाहिए जो खुशी का एहसास कराती हैं। छात्र-छात्राओं को अपने गुरुजनों के द्वारा प्रदत्त शिक्षा,आदर्श,अनुभव और संस्कारों को को सदैव स्मरण रखना चाहिए। अगली पारी के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते कहा की वर्तमान में नशे की प्रवृत्ति युवाओं में बढ़ रही है। अनेक प्रकार के साइबर क्राइमहो रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, सीखने के साथ-साथ मनोवृति, नॉलेज और कौशल विकास पर भी ध्यान देना है। एक अच्छे इंसान बनने के लिए नैतिक आदर्श मूल्यों का होना जरूरी है। सदैव नंबर वन बनने की इच्छा शक्ति के अनुरूप कार्य करें।
विद्यालय प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी ने विद्यालय की सतत प्रकृति में शिक्षकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान जितना बन पाया उन्होंने बेहतर करने की सोची और अपेक्षित परिणाम सामने आए। 31 मार्च सेवानिवृत्ति के बाद भी शैक्षिक उन्नयन और समग्र शिक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञान शिक्षिका रानी पायल ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मंजीत सिंह नकोटी ने अनुशासन के बारे में बात रखी। कार्यक्रम के संचालक शैलेंद्र डोभाल ने नैतिकता पर जोर दिया।
इस अवसर सर पर आर एस नेगी, सुषमा शाह, विनोद चौहान,योगिता रावत, जे एस रावत, सुरेंद्र सिंह, जगमोहन नेगी, चमन लाल रतूड़ी, सौरव उनियाल, महेश उनियाल, दीपक रौतेला, तरुण डोभाल, विकास गोयल, विनोद गोयल, ओम प्रकाश सेमेल्टी, सुमंत पंवार, आदि मौजूद रहे। कक्षा 11 के छात्रों द्वारा विदाई के अवसर पर सीनियर्स को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।



