एडीएम की अध्यक्षता में सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित, 45 शिकायतें दर्ज

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल

टिहरी गढ़वाल। गजा नगर पंचायत गजा के शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक भवन में अपर जिलाधिकारी ए. के. सिंह की अध्यक्षता में सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 45 शिकायतें दर्ज की गई। अधिकांश शिकायतें पी एम जी एस वाई, लोक निर्माण विभाग,जल निगम, जल संस्थान, बन विभाग,शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की रही हैं।

विजय प्रकाश विजल्वाण अध्यक्ष घंटाकर्ण मंदिर ने मंदिर मे हुई चोरी का शीघ्र खुलाशा करने की शिकायत दर्ज की जिसका समर्थन अनेक जन प्रतिनिधियों ने भी किया। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस को शीघ्र जांच करने के निर्देश दिए। विलेंदर सिंह असवाल यू के डी युवा प्रकोष्ठ ने इंटर कालेज गजा मे कामर्स विषय स्वीकृत करने, अस्पताल में सुविधाएं बढाने, नगर पंचायत में बंदरों की समस्या का समाधान, उम्मेद सिंह सजवाण, हंसलाल सिंह चौहान पयाल गांव ने पुनर्वास विभाग से प्रतिकर भुगतान करने,सभासद जसवंत सिंह, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती रंजना चौहान ने गजा खाड़ी, गजा नकोट, गजा पोखरी सडक पर नाली निर्माण करने करने की मांग की।

बिरेंद्र चौहान प्रधान फलसारी ने जल जीवन मिशन मे फलसारी डांडा पेयजल उपलब्ध कराने, कुंवर सिंह खाती प्रधानाचार्य शिखर स्कालर ने विद्यालय तक अधूरी सडक को पूरी करने, जल संयोजन उपलब्ध कराने की शिकायत दर्ज की। शहीद विजय सिंह कंडारी निवासी कंडारी गाँव के नाम पर शहीद द्वार निर्माण की मांग की गई।

कार्यक्रम में 6 लोगों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किये गए। अपर जिलाधिकारी के आगमन पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ए के सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, तहसीलदार विनोद तिवारी, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी, राजि अधिकारी नई टिहरी प्रदीप सिंह चौहान,बिरेंद्र विष्ट, लोक निर्माण,खाद्यान्न, पेयजल, जल निगम, सहकारिता, आयुष, होम्योपैथी,उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य, राजस्व, श्रम, बैंकिंग, उर्जा, शिक्षा, आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नगर पंचायत, तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे, राजकीय पालिटेक्निक के प्रधानाचार्य डा. विभूति ध्यानी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!