सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन: चालकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 70+ ने लिया लाभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर चम्बा टैक्सी यूनियन परिसर में परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चालकों व परिचालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।

शिविर में बीपी, नेत्र परीक्षण, शुगर जांच सहित अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट किए गए। करीब 70 से अधिक चालक-परिचालकों ने इसका लाभ उठाया, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने कहा, “वाहन चालक का शारीरिक रूप से स्वस्थ व दक्ष होना सड़क सुरक्षा की कुंजी है। ऐसे शिविर दुर्घटनाओं को रोकने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तनीषा, नर्सिंग ऑफिसर विनय, डॉ. दिनेश (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा परिवहन विभाग से शैलेंद्र बिष्ट, नरेंद्र मिया, नवीन व विपिन मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!