स्वरोजगार योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले -स्वाति भदौरिया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 6 अगस्त 2020

चमोली: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरूवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए रेखीय विभागों को अधिक से अधिक लोगों तक स्वरोजगार योजनाओं का लाभ पहुॅचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माणदायी विभागों को जिला योजना के तहत प्रस्तावित कार्यो के जल्द से जल्द टेण्डर प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए। लोनिवि एवं राजकीय सिंचाई को पिछले वित्तीय वर्ष के अवशेष कार्यो को एक माह के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करते हुए शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा विभाग को विकास योजनाओं की यूसी, एमबी तथा फोटो सहित पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, पशुपालन आदि रेखीय विभागों को स्वरोजगारपरक योजनाओं के तहत जल्द से जल्द बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जनपद में लौटे प्रवासी एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय योजनाओं के अतिरिक्त भी अगर कोई ठोस योजना है तो उसका प्रस्ताव उपलब्ध करें। 

मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन दिया जाना है। उन्होंने शिक्षा विभाग पेयजल कनेक्शन से वंचित शिक्षण संस्थाओं की सूची जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी ने 2020-21 की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा0 जीएस राणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!