‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर व नगर पंचायत चमियाला में कार्यक्रम सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 फरवरी, 2026 । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गुरुवार 19 फरवरी को नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर व नगर पंचायत चमियाला में शिविर आयोजित कर लोगों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के बहुउद्देशीय हॉल में उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई। उप–जिलाधिकारी ने शिकायतों को जनसमर्पण पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

वहीं दूसरा शिविर घनसाली के नगर पंचायत चमियाला के  वार्ड–2, चमियाला गाँव भगवती मंदिर के समीप, उप–जिलाधिकारी घनसाली अलकेश नौडियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर लोगों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। स्वास्थ्य जांच/सामग्री वितरण आदि योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शहरी विकास, कृषि, वन, पेयजल, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, खाद्य एवं आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, आपदा प्रबंधन आदि विभाग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नरेंद्रनगर, तहसीलदार सहित वार्ड सदस्य, विभिन्न विभागीय कार्मिक एवं 165 से अधिक जनता उपस्थित रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!