ब्रेकिंग न्यूज़: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को लोक न्यूसेन्स के मामले में नोटिस, कल पेशी के आदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 फरवरी 2026। उपजिला मजिस्ट्रेट स्नेहिल कुंवर ने ग्राम कुलणा में निर्माण कार्य से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और परिवारों की सुरक्षा को खतरे की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की है। राजस्व उपनिरीक्षक डिबनू की जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण (पत्नी शूरवीर सिंह सजवाण) को नोटिस जारी कर निर्माण तत्काल रोकने और 20 फरवरी (शुक्रवार) सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि 18 फरवरी को कोतवाली नई टिहरी से जिला कारागार जाने वाली सड़क के बाएं भूखंड पर जेसीबी से समतलीकरण के दौरान आवास संख्या-4, ब्लाक-सी, टाइप-3 के आंगन-चौक को क्षति पहुंची, जिससे निवासियों के जान-माल को खतरा पैदा हो गया। इसे बीएनएसएस 2023 की धारा 152 के तहत लोक न्यूसेन्स घोषित कर कार्रवाई की गई। अनुपस्थिति पर एकपक्षीय विधिक कदम उठाए जाएंगे। नोटिस कोतवाली प्रभारी एश्वर्य पाल को तामील के लिए भेजा गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!