टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित, प्रेम और प्रकृति के रंगों में रंगा माहौल

टिहरी गढ़वाल 01 मार्च 2026। कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति ने डोरिल इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से न्यू टिहरी प्रेस क्लब में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, समिति अध्यक्ष सुंदर रुडोला तथा डोरिल इंस्टीट्यूट के निदेशक दिव्य प्रकाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने उपस्थित जनों को तिलक लगाकर गुलाब और अबीर से होली खेली और पूरे सभागार में रंग, उमंग और आत्मीयता का वातावरण छाया रहा।
मुख्य अतिथि उदय रावत ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व बसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के नवजीवन का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
समिति अध्यक्ष सुंदर रुडोला ने कहा कि कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति सामाजिक और पर्यटन विकास के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। कोटेश्वर झील को पर्यटन गतिविधियों का नया केंद्र बनाने के साथ ही युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने तथा मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर उनियाल सहित अन्य वक्ताओं ने होली से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी टिहरी में जिस उल्लास और सामूहिकता के साथ होली मनाई जाती थी, वह अब कम देखने को मिलती है। गांवों में पलायन के कारण पारंपरिक उत्सवों की रौनक प्रभावित हुई है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के महामंत्री विजय गुसाईं,उपाध्यक्ष अब्बल चंद रमोला,कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला,संप्रेक्षक रोशन थपलियाल, निवर्तमान अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, निवर्तमान महामंत्री गोविंद पुंडीर , श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी, महासचिव प्रदीप डबराल, पूर्व अध्यक्ष गंगादत्त थपलियाल, जयप्रकाश पांडेय,विक्रम बिष्ट, मुकेश रतूड़ी, जोत सिंह बगियाल, ओम रमोला, सूर्य रमोला, रजत प्रताप, जयप्रकाश कुकरेती, विजय दास, मुनेंद्र नेगी, लाखी रावत, पंकज भट्ट, सुरेंद्र भट्ट, ज्योति डोभाल, विजयपाल राणा, अंकित मित्तल, संदीप बेलवाल, प्रदीप शाह, यशपाल सजवाण, बलवंत रावत, कृष्ण स्वरूप डबराल, मधुसूदन बहुगुणा, जगत सागर बिष्ट आदि उपस्थित थे।



