जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टिहरी के 5 खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टिहरी के 5 खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन

टिहरी गढ़वाल 13 नवम्बर 2026 । आगामी जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप, गुजरात के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल के 5 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 3 बालक एवं 2 बालिकाएं शामिल हैं।

खेल विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर से अंडर-18 बालिका वर्ग में अंकिता एवं बबली तथा अंडर-18 बालक वर्ग में प्रियांशु का चयन हुआ है। वहीं, खेल विभाग सेंटर से अंडर-18 बालक वर्ग में अजय एवं आदित्य ने उत्तराखंड टीम में स्थान प्राप्त किया है।

जनपद के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!