टिहरी गढ़वाल 7 मार्च, 2026। टिहरी झील महोत्सव–2026 के दूसरे दिन प्रतापनगर क्षेत्र में दैंतखाल से पीढ़ी तक लगभग 8 किलोमीटर (आना–जाना) का रोमांचक पैदल ट्रैक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक अनुभव से भरपूर इस ट्रैकिंग गतिविधि में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में कुल 59 प्रतिभागियों ने भाग लिया और निर्धारित मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक वापसी की। ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों को घने वनों की हरियाली, मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और हिमालय की विहंगम पर्वत श्रृंखलाओं के मनमोहक दर्शन हुए, जिससे उनका अनुभव बेहद यादगार बन गया।
प्रतिभागियों ने क्षेत्र की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन संभावनाओं को भी नई पहचान दिलाते हैं।
इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान गम्भीर सिंह, आरती देवी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की साहसिक गतिविधियों का उद्देश्य जनपद की प्राकृतिक धरोहर, साहसिक पर्यटन और पर्यटन संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक टिहरी गढ़वाल की ओर आकर्षित हो सकें।
टिहरी झील महोत्सव–2026: दैंतखाल से पीढ़ी तक 8 किमी रोमांचक ट्रैकिंग, प्रकृति के बीच 59 प्रतिभागियों ने पूरा किया सफर

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



