स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य शिविर एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 17 सितंबर 2024। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, वित्त एवं आवास मंत्री, श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ऋषिकेश के समस्त पर्यावरण मित्रों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल्मीकि बस्ती सामुदायिक केंद्र, ऋषिकेश में आयोजित हुआ, जिसमें 151 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 48 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

इसके साथ ही, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम और त्रिवेणी घाट में विशेष स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों और सामुदायिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही विभिन्न गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि स्वच्छ और सुंदर ऋषिकेश की परिकल्पना साकार हो सके।

श्री नेगी ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर कई नई पहलें की जाएंगी, जिससे शहर को और भी स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!