नौघर महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, 208 छात्र-छात्राओं को दी गई जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने सीपीआर, प्राथमिक उपचार, आग व बाढ़ से बचाव सहित आपदा से पहले-दौरान-बाद की कार्यवाही समझाई

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में सोमवार 9 मार्च 2026 को श्री फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय, नौघर (लंबगांव) में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार संपन्न कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के कार्मिकों को क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके और आपदा के बाद राहत व बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान प्रतिभागियों को बेसिक रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग, आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), अस्थायी स्ट्रेचर बनाना, आग से बचाव के उपाय, जंगली जानवरों से सतर्क रहने और बाढ़ से बचाव के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद और राज्य आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों, संस्थान परिसर के सुरक्षित स्थानों और निकासी मार्गों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही सभी को ‘भू-देव’ एप के बारे में जानकारी देते हुए उसे डाउनलोड और उपयोग करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इस अवसर पर 208 छात्र-छात्राएं, व्याख्याता, प्रोफेसर और महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आपदा के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित रहने का आह्वान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!