Ad image

महिला जनसुनवाई में सुनी गई पीड़ित महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला सभागार कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में बुधवार को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत की अध्यक्षता तथा आयोग की सदस्या सरोज बहुगुणा की उपस्थिति में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पूरे राज्य में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करना महिला आयोग का प्रमुख दायित्व है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला घरेलू हिंसा की शिकार होकर थाने में शिकायत दर्ज कराने जाती है, तो पुलिस का कर्तव्य है कि उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करे, जिससे पीड़ित महिला में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि महिला आयोग का कार्य पुलिस विभाग के सहयोग से संचालित होता है और इस दिशा में पुलिस का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा से संबंधित कई मामलों पर चर्चा की गई। उपस्थित पीड़िताओं के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े मामलों में भी संबंधित महिलाओं से फोन के माध्यम से जानकारी ली गई। कुछ मामलों को अन्य जनपदों और राज्यों से संबंधित पाए जाने पर उन्हें सूची से हटाने तथा संबंधित स्तर पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।
अपने टिहरी भ्रमण के दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्याय क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ता तथा अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!