Ad image

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। 14 मार्च को विश्वभर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. एल.एम.एस. परिसर, ऋषिकेश के गणित विभाग द्वारा “Mathematics and Hope” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उसकी उपयोगिता को समझाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुशील शाक्य (कन्नौज) ने कहा कि गणित केवल संख्याओं और सूत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या-समाधान की शक्ति को विकसित करता है तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के हर क्षेत्र की आधारशिला है।
गणित विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर ने बताया कि 14 मार्च को पाई (π) के मान 3.14 के कारण पाई डे के रूप में भी मनाया जाता है। वर्ष 2019 में यूनेस्को ने इस दिन को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि गणित विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है।
प्रतियोगिता में “लीलावती” टीम ने प्रथम तथा “आर्यभट्ट” टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. दीपा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने संदेश भेजकर कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. पवन जोशी, विभाग के शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!