उत्तराखंडविविध न्यूज़

महाविद्यालय देवप्रयाग में ‘नमामि गंगे’ के तहत रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 मार्च। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज महाविद्यालय परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे के संयोजक डॉ. सुबोध कुमार के नेतृत्व में किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में पांच समूहों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रोहिणी, बबीता और शालिनी के समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्नेहा, राखी और नंदिनी का समूह द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि ईशा नेगी, आंचल और पूजा के समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. तान्या नौटियाल और डॉ. रंजू उनियाल शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, स्वच्छता संदेश और कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।
इसके अतिरिक्त आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शालिनी द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. सृजना राणा और डॉ. अमित कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने ‘नमामि गंगे’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से गंगा संरक्षण से जोड़ना रहा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!