Ad image

टिहरी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य, घबराएं नहीं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 मार्च 2026 । जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से घबराने या अतिरिक्त गैस बुकिंग करने से बचने की अपील की है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर पूर्ति विभाग लगातार गैस वितरण व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। अधिक मांग वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि हाल ही में 1504 घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 1360 सिलेंडर वितरित किए गए हैं। वर्तमान में 4167 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी नियमित है। साथ ही, निगरानी के लिए गठित टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें और होम डिलीवरी का उपयोग करें। साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, वे जल्द इसे पूरा कर लें।

विभाग के तमाम दावों के बावजूद सेक्टर 5A में 02 फरवरी से अभी तक गैस सिलेंडर नहीं आए। उम्मीद है कि जल्द यहां गैस आपूर्ति हो जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!