उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 13वें दिन भी जारी, आवश्यक सेवाएं प्रभावित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 04 अप्रैल 2026 । उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तेरहवें दिन भी जारी रही। लंबे समय से लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने से नाराज इंजीनियर्स ने लो०नि०वि० निरीक्षण भवन, टिहरी के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार रोष व्यक्त किया।
महासंघ द्वारा 23 मार्च 2026 से शुरू की गई इस हड़ताल के चलते जनपद में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। वहीं जल संस्थान और पेयजल निगम से जुड़े कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होने से पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा की तैयारियां, हॉट मिक्स प्लांट कार्य, सेतु निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी असर पड़ा है।
शनिवार को आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता इं० सुरेन्द्र सिंह तनवर ने की, जबकि संचालन इं० नितिन लेखवार ने किया। इस दौरान शाखा सचिव आशीष मित्तल, जनपद सचिव इं० राजेन्द्र सोढ़ी, मंडल अध्यक्ष इं० अंकित कुमार सैनी, मंडल उपाध्यक्ष इं० स्वाति चौहान, जनपद अध्यक्ष इं० दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स मौजूद रहे।
महासंघ की प्रमुख मांगों में कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करना, 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त अभियंताओं को 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना और पेयजल निगम व जल संस्थान का राजकीय एकीकरण शामिल हैं।
इंजीनियर्स ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी, जिससे जनपद में विकास कार्यों पर और अधिक असर पड़ सकता है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!