UPS C 2025 में 66वीं रैंक प्राप्त मीनल नेगी को घर जाकर किया सम्मानित, परिषद ने दी शुभकामनाएं

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी गढ़वाल के पदाधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2025 में 66वीं रैंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा मीनल नेगी को उनके पैतृक गांव दिवाडा पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने मीनल नेगी को फूलमाला पहनाकर तथा शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि को जनपद और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया।
परिषद के प्रतिनिधियों ने मीनल नेगी के माता-पिता श्री प्रीतम सिंह नेगी एवं श्रीमती गीता नेगी को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी की सफलता मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, संरक्षक सतेंद्र सिंह चौहान, विधि सलाहकार रतन सिंह शाह, उपाध्यक्ष वीरू शाह, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल सहित नेगी परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!