पीएम इंटर्नशिप योजना पर कार्यशाला, युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ज्योतिर्मठ, 8 अप्रैल 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के एडुसैट सभागार में भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन संचालित “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को योजना की जानकारी देकर उन्हें रोजगार व उद्यमशीलता की दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि भविष्य का भारत स्वतंत्र उद्यम और नवाचार पर आधारित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ लेकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें और उद्यमशीलता के गुर सीखें।
कार्यशाला में योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के महाविद्यालय में अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 6 से 9 माह तक प्रतिमाह 9 हजार रुपये की इंटर्नशिप फेलोशिप प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है तथा चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर डॉ. जी.के. सेमवाल, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. नवीन पंत और डॉ. किशोरी लाल सहित कला एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!