ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 71 लाख की स्मैक बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऊधमसिंहनगर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 71 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद कर दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एएनटीएफ ऊधमसिंहनगर की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए 103.4 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई में कोतवाली किच्छा पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने 133 ग्राम स्मैक के साथ एक अन्य आरोपी को दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के साथ नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 71 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। युवाओं को नशे के जाल से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से अभियान चला रही हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!