नई टिहरी में 20 मई से सजेगा भव्य रामलीला मंच, 19 अप्रैल को निकलेगी हनुमान ध्वज झांकी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 अप्रैल । रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने आगामी रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रामलीला को परंपरागत स्वरूप बनाए रखते हुए आधुनिक और भव्य बनाने की योजना तैयार की गई है। मंच सजावट, आकर्षक टेंट व्यवस्था और नए तकनीकी इफेक्ट्स का उपयोग किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी के दर्शकों को भी रामलीला अधिक रोचक और प्रभावी लगे।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रामलीला का लाइव प्रसारण लगभग दो लाख दर्शकों तक पहुँचा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार लेजर लाइट, उन्नत साउंड और बेहतर तकनीकी प्रभावों को शामिल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को मंचन का प्रत्यक्ष अनुभव मिल सके।
रामलीला का आयोजन 20 मई से 30 मई तक एक चरण में किया जाएगा। परंपरा के अनुसार रामलीला से एक माह पूर्व 19 अप्रैल को हनुमान ध्वज स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर हनुमान चौक नई टिहरी से बौराड़ी स्टेडियम तक भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार वाटरप्रूफ टेंट की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि खराब मौसम की स्थिति में भी कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी रहे। साथ ही दूर श्रद्धालुओं के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस मौके पर रामलीला समिति के सचिव अमित पंत सहित अनुज पंत, मनीष पंत, भगवान चंद रमोला, सतीश थपलियाल, अनुराग पंत, सुनील बधानी, नंदू वाल्मीकि, शिवम गिरि, अमित पांडे, राकेश लांबा और सतीश चमोली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!