केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय दौरा, ‘प्रज्ञानम’ AI पहल और विकास कार्यों की सराहना

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 अप्रैल 2026। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय टम्टा का गरिमामय आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने मंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय नवाचार और तकनीकी उन्नयन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के एआई आधारित चैटबॉट “प्रज्ञानम” का शुभारंभ किया गया है। यह चैटबॉट भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर जिज्ञासुओं को त्वरित और संदर्भ-आधारित उत्तर उपलब्ध कराने में सक्षम है। इस पहल की केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सराहना करते हुए इसे ज्ञान-विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कुलपति ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित महत्वपूर्ण ग्रंथ “भारतीय प्राच्य ज्ञान संपदा” तथा विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक भी मंत्री को भेंट की। इन प्रकाशनों में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों का समग्र चित्रण प्रस्तुत किया गया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों, नवाचारों और शैक्षणिक प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रो. एन.के. जोशी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और तकनीकी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा प्रदेश के युवाओं के लिए सशक्त मंच के रूप में विकसित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चन्द्रा, मुख्य वित्त अधिकारी मनोज कुमार पाण्डे, परीक्षा नियंत्रक प्रो. स्वाति नेगी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमन्त बिष्ट, सहायक कुलसचिव प्रमोद बैंजवाल एवं विजय सिंह, प्र. मान्यता सुनील नौटियाल तथा निजी सचिव कुलपति वरुण डोभाल सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!