टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन लाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार टिहरी जनपद के विकासखंड भिलंगना के ऊर्जावान युवा नेता अनुराग डोंडियाल को जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा, वर्तमान जिला अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, एससी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष खुशी लाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसर्रफ अली, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाल गंगा व भिलंगना के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर सिंह नेगी राकेश थलवाल ,पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनी लाल शाह, दिनेश लाल, शशांक जोशी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ,अरुणोदय सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया।
सभी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए अनुराग डोंडियाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।




