टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर आधारित रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के निर्देशन में किया गया। ऑफलाइन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ईरा सिंह एवं प्रोफेसर निरंजना शर्मा द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग श्री आशीष ने प्रदान किया, जबकि फोटो कॉपी कार्य में श्री दीपक और छायांकन में श्री हितेश का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने इतिहास विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षापयोगी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की संस्तुति की।
प्रतियोगिता की समयावधि एक घंटा निर्धारित की गई थी। इसमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विशेष रूप से इतिहास एवं राजनीतिक शास्त्र के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. खुशी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर समान अंक प्राप्त कर कु. सिमरन कोटियाल एवं कु. आयुषी संयुक्त रूप से रहीं, जबकि उर्मिला ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ऑफलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. अनुज भंडारी, द्वितीय स्थान कु. निधि तथा तृतीय स्थान कु. मीनाक्षी ने प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में डॉ. अंबेडकर जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



