10 मई को होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की महत्वपूर्ण बैठक बोराड़ी स्थित एक होटल में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडीयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी राज्य आंदोलनकारियों ने पूर्व में लिए गए निर्णय की पुष्टि करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि मंच का वार्षिक सम्मेलन आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को बोराड़ी, नई टिहरी स्थित होटल भारत मंगलम में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में महिपाल सिंह नेगी, श्रीपाल सिंह चौहान, सुंदरलाल उनियाल, मुसर्रफ अली, राकेश राणा, श्यामलाल शाह, उत्तम सिंह तोमर सहित अनेक वरिष्ठ आंदोलनकारियों ने सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

सम्मेलन की तैयारियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया—
🔹 जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार समिति:
नरेंद्र डंगवाल, राज किशोर थपलियाल, नरेंद्र सिंह राणा, गोपाल सिंह चौहान, राकेश राणा, मुसर्रफ अली, देवेंद्र नौडीयाल, श्यामलाल शाह।
🔹 मीडिया एवं सोशल मीडिया समिति:
जयप्रकाश पांडे, शांति प्रसाद भट्ट, महिपाल सिंह नेगी, श्रीमती ममता उनियाल, राम भरोसे राणा
🔹 पंजीकरण एवं प्रस्ताव समिति:
महिपाल सिंह नेगी, सुंदर सिंह कठैत, देवेंद्र डूमोगा, श्रीमती लक्ष्मी नौटियाल, गीता राम गैरोला
🔹 स्वागत एवं व्यवस्था समिति:
राकेश भूषण गोदियाल, श्रीमती भावना डंगवाल, उत्तम सिंह तोमर, विक्रम सिंह कठैत, उर्मिला मैहर
🔹 कार्यक्रम समन्वय समिति:
ज्योति प्रसाद भट्ट, किशन सिंह रावत, श्रीपाल सिंह चौहान, राकेश राणा ,राकेश भूषण गोदियाल, सुंदरलाल उनियाल, राजेंद्र असवाल, सोमदत्त उनियाल, महावीर उनियाल, राजेंद्र बहुगुणा, पूरन सिंह राणा, धीरेंद्र पेटवाल, लोकेंद्र जोशी, प्रवीण भंडारी, राजेंद्र राणा, रमेश रतूड़ी
बैठक में सभी आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक राज्य आंदोलनकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!