अफसर बिटिया कार्यक्रम से बालिकाओं को मिला मार्गदर्शन, अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 20 अप्रैल 2026। । बाल विकास परियोजना दुगड्डा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुगड्डा में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर बालिकाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा नेहा बेलवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अपने छात्र जीवन से लेकर अधिकारी बनने तक की प्रेरणादायक यात्रा साझा की।

चिकित्सा विभाग से डॉ. योगिता कोठियाल ने बालिकाओं को चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, तैयारी के तरीकों तथा स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही तहसील कोटद्वार से राजस्व उप निरीक्षक कांता सेमवाल ने अपने विभागीय दायित्वों के साथ इस पद तक पहुंचने के लिए किए गए शैक्षिक प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं पुलिस विभाग की एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट से विद्या मेहता ने अपने संघर्षों को साझा करते हुए शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के महत्व पर जोर दिया तथा नशे से दूर रहने और आपात स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य जाहिदा असलम अंसारी ने अपने जीवन संघर्ष और उपलब्धियों के माध्यम से बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। साथ ही कैरियर काउंसलर चंद्र उनियाल ने छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त “मेरे सपनों की उड़ान” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर वसुंधरा रावत एवं संतोषी गुसाईं सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर शिवाली द्वारा किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!