Ad image

भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0” का समापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 अप्रैल 2026 । गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और प्रतिभागियों, सैन्य अधिकारियों व युवाओं का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेन्स चैलेंज के तहत भारतीय सेना के 100 जवानों सहित देशभर से करीब 200 प्रतिभागियों ने केदार-बद्री ट्रेल पर हेलंग-कलगोट-मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किमी का दुर्गम मार्ग पूरा किया। उन्होंने इसे साहस, अनुशासन और सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन व रोजगार बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
गढ़वाल स्काउट्स के मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 16 अप्रैल को बद्रीनाथ एक्सपो से शुरू हुई और तीन चरणों में मैराथन आयोजित की गई। समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनिवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!