नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित, शैक्षणिक प्रणाली की दी गई विस्तृत जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 अप्रैल 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) के उ०मु०वि०वि० अध्ययन केन्द्र–15029 में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज कुमार त्यागी, समन्वयक डॉ. तनु मित्तल तथा सह-समन्वयक डॉ. हर्ष सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना, अध्ययन पद्धति एवं परीक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं अध्ययन केन्द्र के समन्वयकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज कुमार त्यागी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। समन्वयक डॉ. तनु मित्तल एवं सह-समन्वयक डॉ. हर्ष सिंह नेगी ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली तथा अध्ययन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। डॉ. कमलेश पांडेय एवं डॉ. हेमलता बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. हेमलता बिष्ट, गौरव कुमार, अमित चमोली, अंकित कुमार, मान सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष मनजीत शाह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष युवराज शाह, जिशान, प्रेरणा, शालिनी, उपकार, आदित्य, विकास एवं शोभा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से भविष्य में भी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!