बेलेश्वर के हिमालयन एंजिल्स पब्लिक स्कूल में NDRF का स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के समन्वय से NDRF की टीम द्वारा FAMEX कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना के बेलेश्वर स्थित हिमालयन एंजिल्स पब्लिक स्कूल, चमीयाला में 21 अप्रैल 2026 को स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 312 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम ने विभिन्न आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने के तरीके तथा खोज एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेमो प्रस्तुत किया गया और उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं, कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने हेतु मॉक ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।
NDRF टीम लीडर ने बताया कि 15वीं बटालियन NDRF के कमांडेंट संतोष कुमार के दिशा-निर्देशन में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में 20 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक लगभग 13 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके तहत 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तहसील घनसाली क्षेत्र में तथा 28 अप्रैल से 5 मई तक विकासखंड चंबा एवं थौलधार में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद (NDRF) तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कैलाश पैन्यूली और प्रधानाचार्य वासुदेव सेमवाल ने भी आपदाओं से बचाव एवं पूर्व तैयारियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सतर्क रहने का संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!