देवप्रयाग महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अप्रैल 2026। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में आज प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ऋतान्शु कंडारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविंद जियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. सोनिया कौशिक एवं डॉ. रंजू उनियाल द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्री ऋतान्शु कंडारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कठिन परिश्रम और लगन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा।

विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद जियाल ने अपने संबोधन में छात्र जीवन में मानवीय मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए युवा वर्ग को आधुनिकता के साथ-साथ पारंपरिक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं तथा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के साथ-साथ परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति की संयोजक द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर छात्रसंघ प्रभारी डॉ. मो. इलियास, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित चौहान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आर्यनदीप सहित छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!