Ad image

एसएसपी श्वेता चौबे ने नव आरक्षियों को किया मोटिवेट, खाकी की गरिमा निभाने का दिया संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 अप्रैल 2026। जनपद में नव नियुक्त आरक्षियों के जेटीसी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उन्हें संबोधित कर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है, इसलिए खाकी वर्दी की गरिमा, अनुशासन और ईमानदारी को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करें।

एसएसपी ने आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता पर जोर देते हुए साइबर अपराधों से निपटने हेतु स्वयं को अपडेट रखने की बात कही। उन्होंने आरक्षियों को आगामी आरटीसी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण कर संवेदनशील व जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनने का आह्वान किया।

इस दौरान आरक्षियों से फीडबैक लेकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!