Ad image

बिजली गिरने से मारी गई बकरियों का प्रशासन ने पशुपालकों को वितरित किया मुआवजा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

प्रशासन ने 30 पशुपालकों को 16 लाख 52 हजार की सहायता राशि प्रदान की

चमोली 8 मई। चमोली जिले के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के स्वामियों को जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरित की। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने पशुपालकों को राहत राशि के चैक प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि बीती 4 मई को जनपद के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 पशुपालकों की 413 बकरियां मर गई थी। जिस पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम की ओर से घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। जिसके आधार पर जिला प्रशासन की ओर से 30 पशुपालकों को 16 लाख 52 हजार की राहत राशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

इस मौके पर तहसीलदार दिप्ती शिखा, हुकम सिंह, राकेश सिंह, बादर सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह,मदन लाल, देवी लाल सहित अन्य आपदा प्रभावित भी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!