डीएम का सीएचसी सतपुली पर छापा, लापरवाही पर सख्त एक्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 13 मई 2026 । जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सीएचसी सतपुली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां पकड़ीं।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक समेत तीन कार्मिक अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए और केंद्र का वित्तीय प्रभार सीएमओ को सौंप दिया। सीसीटीवी कैमरे बंद और बायोमैट्रिक व्यवस्था निष्क्रिय मिलने पर डीएम ने तुरंत सुधार के निर्देश दिए। ओपीडी रजिस्टर में मरीजों के उपचार और दवाइयों का पूरा विवरण दर्ज न होने पर भी फटकार लगाई।

डीएम ने हाई-रिस्क गर्भवतियों की नियमित निगरानी, एएनसी डेटा अपडेट रखने और बच्चों के 100% टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!