जनपद में प्रत्येक बृहस्पतिवार को “नो व्हीकल डे” का अनुपालन अनिवार्य – जिलाधिकारी टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मा. प्रधानमंत्री के “Fit India” एवं “Green India” अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा मा. मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड में उक्त अभियान को प्रभावी बनाए जाने के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को “No Vehicles Day” के रूप में मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी नितिका द्वारा आज जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन कार्यालय आने-जाने हेतु वाहन का उपयोग न करते हुए पैदल आवागमन करने के निर्देश दिए गए।

इस पहल की शुरुआत माह अगस्त–2025 के प्रथम बृहस्पतिवार से जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई थी।

अब उक्त अभियान को विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। इस क्रम में समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 14 मई, 2026 (बृहस्पतिवार) से “No Vehicles Day” संबंधी आदेशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!