एडीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील बालगंगा एवं घनसाली क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि तहसील बालगंगा के एक गांव के 07 परिवार तथा घनसाली क्षेत्र के 10 गांवों के 51 परिवारों सहित कुल 58 परिवारों का आपदा के अंतर्गत विस्थापन किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त बैठक में तहसीलदार घनसाली द्वारा अवगत कराया गया है कि इन ग्रामों के प्रभावितों में से कई प्रभावितों / व्यक्तियों द्वारा विस्थापन के लिए असहमति व्यक्त की गयी है तथा इनमें से कई प्रभावित परिवार ऐसे है जिनके प्रभावित स्थल के भवन के अतिरिक्त गांव में अन्य स्थान पर दूसरा सुरक्षित भवन स्थित है।

इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून में कोई भी प्रभावित व्यक्ति / परिवार विस्थापन से वंछित न रहे। प्रत्येक प्रभावित परिवार के विस्थापन के लिए पत्रावलियों को बिन्दुवार तैयार कर 10 दिनों के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली एवं रजिस्ट्रार कानूनगो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!