रायवाला 19 मई । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल रिटायर्ड श्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल रिटायर्ड श्री भुवन चंद्र खंडूरी एक ईमानदार, कर्मठ एवं राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखा।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि श्री खंडूरी का निधन भारतीय राजनीति एवं उत्तराखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास एवं सुशासन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
स्वामी रसिक महाराज ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान नृसिंह देव से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




