SOS बालग्राम बौराड़ी में बच्चों को मिला नया पारिवारिक आशियाना दो नए फैमिली होम शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में बच्चों के संरक्षण और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए SOS चिल्ड्रन्स बालग्राम बौराड़ी में दो नए फैमिली होम— हाउस नंबर 4 और हाउस नंबर 5 — शुरू किए गए।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने समिति के साथ इन नए होम्स का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, देखभाल और पारिवारिक वातावरण का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान समिति ने बच्चों को दिए जा रहे सुरक्षित माहौल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और भावनात्मक सहयोग की सराहना की। SOS बालग्राम भारत अपने Family Like Care (FLC) कार्यक्रम के तहत अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को परिवार जैसा वातावरण प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्था बच्चों के लिए शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी संचालित कर रही है।

बताया गया कि SOS चिल्ड्रन्स विलेज भारत देश के 22 राज्यों में अपनी सेवाएँ दे रहा है। वहीं बौराड़ी स्थित बालग्राम अपने Family Strengthening Program (FSP) के माध्यम से मुस्लिम मोहल्ला, केमशारी और निर्मला आवास जैसे क्षेत्रों के लगभग 350 बच्चों को विभिन्न सहायता एवं सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. रीना सिंह, डॉ. बृजेश डोभाल, प्रेम सिंह मंगाई, अमिता रावत, पूनम खंड, नवीन भट्ट, सुखदेव बहुगुणा, शशांक चतुर्वेदी, साक्षी एवं निशा पांडेय सहित कई अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!