टिहरी में निःशुल्क नेत्र जांच एवं अति विशिष्ट उपचार शिविरों की शुरुआत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अब घर के नजदीक मिलेगी विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सुविधा

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं राही नेत्रधाम संस्था की संयुक्त पहल पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं अति विशिष्ट नेत्र उपचार शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अभियान के अंतर्गत 19 मई 2026 को माजफ क्षेत्र में 53 मरीजों, 20 मई को दीनगांव में 38 मरीजों तथा 21 मई को लंबगांव में 40 मरीजों की नेत्र जांच की गई। शिविरों के दौरान 10 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए गए। वहीं 23 मई को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में 30 मरीजों का अति विशिष्ट नेत्र सर्जन द्वारा परीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र में दृष्टिमित्र की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों को नेत्र उपचार के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए अब प्रतिमाह विशेष नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय नागरिकों को उनके निकट ही बेहतर और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिल सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला चिकित्सालय बौराड़ी में प्रत्येक माह चौथे शनिवार, उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में चौथे शुक्रवार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में प्रत्येक माह पहले शुक्रवार को अति विशिष्ट नेत्र उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सीएमओ ने जानकारी दी कि इन शिविरों में रेटिना संबंधी समस्याएं, नसों की बीमारियां, पलक विकृति सहित अन्य जटिल नेत्र रोगों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से निर्धारित तिथियों पर शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!