टिहरी गढ़वाल 01 जून 2026। चंबा से आगे कांडीखाल से पहले ग्राम जौलांगी के पास रविवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी। हादसे में 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग एवं अन्य राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल (डीएच) भेजा गया है।
घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा विस्तृत रिपोर्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा है।
जौलांगी के पास तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 5 लोग घायल

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



