Ad image

पुलिस कर्मियों व ग्राम प्रहरियों को दिया आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 01 जून। मानसून और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए टिहरी पुलिस ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम और थाना हिंडोलाखाल में ग्राम प्रहरियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना छाम में एसडीआरएफ टीम ने भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ के साथ 74 ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और जनसुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
वहीं थाना हिंडोलाखाल में आयोजित बैठक में ग्राम प्रहरियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग तथा दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में प्रारंभिक राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों से आपदा की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। टिहरी पुलिस ने कहा कि आपदा के समय प्रभावी राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!