Ad image

तेगड़ महाविद्यालय का पैनल निरीक्षण संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जून 2026। नवीन राजकीय महाविद्यालय तेगड़ (लोस्तु बडियार), टिहरी गढ़वाल का पैनल निरीक्षण कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निरीक्षण दल ने महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की।
निरीक्षण दल में संयोजक एवं राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) के प्राचार्य डॉ. महंत मौर्य, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ल, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर की प्रो. गुड्डी बिष्ट (हिंदी विभाग) एवं डॉ. प्रशांत कंडारी (अर्थशास्त्र विभाग), राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. सोनिया कौशिक तथा वरिष्ठ अभियंता श्री धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर हिंदी, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों में अध्ययन की व्यवस्था की जाएगी। स्थायी भवन निर्माण पूर्ण होने तक महाविद्यालय का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज घददी घंडियाल, टिहरी गढ़वाल में किया जाएगा।
महाविद्यालय गठन समिति के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने निरीक्षण कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर डॉ. एम.एन. नौडियाल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मनोज टम्टा, डॉ. प्रेम सिंह राणा, डॉ. सृजणा राणा, डॉ. पूनम गैरोला सहित श्री महेश कुमार, श्री मेहताब, श्री अर्जुन, श्री नरेंद्र एवं श्री संदीप उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!