Ad image

देवप्रयाग में इनोवा वाहन नदी में गिरा, SDRF का सघन रेस्क्यू अभियान जारी; दो शव बरामद, एक घायल अस्पताल भेजा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 02 जून । देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी पोस्ट से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देश पर श्रीनगर एवं ढालवाला की फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी मौके पर भेजा गया। वर्तमान में SDRF, स्थानीय पुलिस तथा अन्य राहत एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। राहत दल ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
सर्च अभियान के दौरान अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन जारी है।
इस बीच SDRF की डीप डाइविंग टीम भी ढालवाला से घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो नदी में डूबी कार और संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार लोगों की संख्या और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!