Ad image

भारत कर्मयोगी सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को मिली बधाई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/हरिद्वार/ऋषिकेश। शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने भारत सरकार के कर्मयोगी मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर भारत कर्मयोगी सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के कर्मयोगी मिशन के तहत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (IIPA) द्वारा संचालित डिजिटल बहुआयामी पाठ्यक्रमों एवं मूल्यांकन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
डॉ. घिल्डियाल वर्ष 2006 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित हुए थे और शिक्षा विभाग में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्ष 2015 में उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ वे विज्ञान, खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों में भी रुचि रखते हैं तथा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता करते रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र में सतत सीखने और कौशल विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!