Ad image

7 जून को नई टिहरी की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह रहेगी बंद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 जून। नई टिहरी शहर के निवासियों को 7 जून को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जल संस्थान द्वारा नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत स्थापित पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई एवं अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण 7 जून 2026 को शहर की जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि 8 जून को आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह कार्य आवश्यक है। जलापूर्ति प्रभावित रहने के दौरान विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को आवश्यक पानी मिल सके।
जल संस्थान ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 7 और 8 जून की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व में पर्याप्त पेयजल का भंडारण कर लें तथा अनुरक्षण कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें।
यह सूचना नई टिहरी शहर के सभी पेयजल उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए नागरिकों से समय रहते आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!