विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को टिहरी क्षेत्रांगत तहसील जाखणीधार में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 63 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का मूल्यांकन किया गया तथा परीक्षा परिणाम निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए। इसके पश्चात प्रतिभागियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण भी किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, घर-घर सत्यापन, मतदाता विवरण संकलन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सम्पादित करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स को निर्देश दिये कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण से सम्बन्धित समस्त कार्यों को गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न करना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर (DLMT) दीपक रतूड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एएलएमटी नोडल आईटी प्रशिक्षण, जयदीप कुमांई, नोडल सामग्री वितरण, नायब तहसीलदार धर्मवीर शाह तथा खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार रोशन लाल भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!