नैनबाग (टिहरी गढ़वाल)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं योग विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिश कुमार ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगाचार्य राजमोहन सिंह रावत ने पर्यावरण और योग के गहरे संबंध पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने बताया कि योग और प्राणायाम न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि व्यक्ति में प्रकृति के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और योग दोनों ही मानव जीवन को संतुलित, स्वस्थ और सुखद बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं एवं प्राध्यापकों डॉ. मंजू कोगियाल, डॉ. दुर्गेश्वरी, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. परमानंद चौहान, डॉ. मधुबाला जुवांठा सहित कर्मचारी रेशमा बिष्ट, सुशील चंद्र, भुवन चंद्र डिमरी, दिनेश पंवार, रोशन, रीना और विकेश ने सहयोग प्रदान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनबाग महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व योग पर जागरूकता कार्यक्रम

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



