Ad image

विश्व पर्यावरण दिवस पर ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में हुआ वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश एवं पर्यावरण समिति की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस के महत्व, प्रकृति संरक्षण तथा पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!