Ad image

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर स्वामी रसिक महाराज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की।

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि किसी भी घटना की जांच निष्पक्षता, न्याय और सत्य के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने मालवीय नगर अग्निकांड से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड के युवक केशव नेगी के संबंध में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्दोष है तो उसे न्याय मिलना चाहिए और यदि कोई दोषी है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय व्यवस्था पर जनविश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जांच प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम अथवा आशंका की स्थिति उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वामी रसिक महाराज की बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार कानून के शासन और निष्पक्ष जांच के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी न्याय, पारदर्शिता और विधि के शासन को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया। स्वामी रसिक महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य और न्याय की स्थापना के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा तथा निर्दोष व्यक्ति के साथ न्याय सुनिश्चित होगा।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा समाज में न्याय, विश्वास और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी पक्षों ने सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर दिल्ली में उत्तराखंड से जुडी विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष महासचिव भी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!