थाना लंबगांव क्षेत्र में युवक की मृत्यु के संबंध में अभियोग पंजीकृत, नामजद अभियुक्त हिरासत में

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 जून 2026। आज थाना लंबगांव पर शिकायतकर्ता धनपाल लाल पुत्र प्रेमलाल निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनके पुत्र केतन लाल तथा दिवाकर डिमरी के साथ यशवीर सिंह पंवार पुत्र विद्याधर पंवार एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की गई तथा उन्हें घर में बंधक बनाकर रखा गया। शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आने से केतन लाल की स्थिति बिगड़ गई, जिन्हें उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव पर मुकदमा अपराध संख्या 09/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को अभियोग के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया तथा विवेचना पुलिस उपाधीक्षक श्री महेश लखेड़ा के सुपुर्द की गई है।
त्वरित कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा टीमें गठित की गई व साथ ही एफएसएल टीम को महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले से संबंधित सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य प्रमाणों का गहन परीक्षण किया जा रहा है तथा विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मृतक के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही नियमानुसार संपादित की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!